
सरसों के तेल के भाव कुछ समय पहले तक काफी ज्यादा थे लेकिन अब धीरे धीरे इनमें कमी आने लगी है। क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल के मूल्य में कितनी कमी आयी है। क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में आपके शहर में सरसों के तेल का मूल्य क्या है। यदि आप इन प्रश्नों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।
हम आपको यहां ऐसे ही कुछ प्रश्नों के जवाब देने जा रहें हैं। आपको बता दें कि पट्रोल डीजल के दामों में जब से कमी होनी शुरू हुई है। लगभग तब ही से सरसों के तेल के दामों में भी गिरावट शुरू हुई है। 2 महीने पहले के मूल्य कि बात करें तो सरसों के तेल का रेट लगभग 150 से 200 रुपये लीटर था लेकिन अब इसमें काफी गिरावट आई है। गिरावट का यह दौर अभी भी जारी है।
विदेशी बाजार में रूकावट भी है कारण
आपको बता दें कि सरसों के तेल के भाव जहां कुछ समय पहले तेजी से बढ़ रहें थे। वहीं अब धीरे धीरे नीचे आ रहें हैं। अब सरसों के तेल के अलावा रिफाइंड तथा तिलहन के दामों में भी काफी गिरावट आई है। इसके पीछे कई कारण मौजूद हो सकते हैं। एक कारण यहभी हो सकता है कि तेल तथा अन्य चीजों के दामों में बढ़ोतरी के कारण सरकार पर काफी दबाव था।
जिसके कारण सरकार ने भी खाद्य वस्तुओं के दामों को कम करने का निर्णय लिया है। एक दूसरा महत्वपूर्ण कारण यह भी हो सकता है कि खाद्य वस्तुओं के बढे दामों के समय में इन वस्तुओं का विदेशो में एक्सपोर्ट नहीं हो सका। जिसके कारण इन वस्तुओं को देश के अंदर ही बेचना पड़ रहा है। यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि अब खाद्य वस्तुओं के दामों में काफी कमी आ रही है।
यहां जानें अपने शहर में तेल के दाम
सरसों तिलहन – 7,490-7,540 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,710 – 6,845 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,360-2,440 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,510 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,000-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 6,700- 6,800 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।
नोट – यह फिक्स रेट नहीं है। मूल्य का घटना बढ़ना होता रहता है।