Jawa 42 Bobber: रॉयल एनफील्ड का मार्केट डाउन करने आई Jawa 42 Bobber फीचर्स जान कर भूल जाओगे Royal Enfield को, जाने फीचर्स और कीमत, जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) कंपनी की दमदार इंजन वाली बाइक है। इस बाइक का लुक बहुत ही आकर्षक है और इसमें आपको ज्यादा माइलेज भी मिल जाता है। कंपनी अपनी इस बेहतरीन क्रूजर बाइक में कई आधुनिक फीचर्स भी ऑफर करती है 2022 Jawa 42 Bobber मोटरसाइकल 3 ब्राईट कलर ऑप्शन में पेश की गई है। इसमें मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन वाईट और डुअल-टोन जैस्पर रेड कलर शामिल है। आइए जानते हैं इसके बारे में
Jawa 42 Bobber का डिजाइन
Jawa 42 Bobber बाइक का डिजाइन कंपनी की दूसरी बाइक्स से बिलकुल अलग है। इसमें एक नया राउंड हेडलैंप, इंडिपेंडेंट क्लॉक कंसोल, नया हैंडलबार, नया फ्यूल टैंक और पूरी तरह से नया डिजाइन की गई सीट मिलती है। बाइक के वीलबेस को बढ़ाया गया है और इसमें नए फेंडर शानदार नजर आते हैं।
ये भी पढ़िए: TVS Metro Plus 110cc: TVS ने लॉन्च की अपनी 110cc में 86 kmpl माइलेज…

बाइक के फेंडर और कुछ साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किए गए हैं, जबकि इसका इंजन बे 42 वर्जन 2.1 की तरह मैट ब्लैक में फिनिश किया गया है। हालांकि, 42 वर्जन 2.1 में अलॉय वील दिए गए हैं, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आते हैं। वहीं 42 बॉबर में ट्यूब टायर्स के साथ स्पोक वील्स दिए गए हैं।
Jawa 42 Bobber का इंजन

नई Jawa 42 Bobber बाइक में मिनिमल बॉडीवर्क, कटे हुए फेंडर, लो सिंगल सीट और मोटे टायर मिलते हैं। नई जावा 42 में 293cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 27bhp की पावर और 27.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं Jawa 42 Bobber में 334cc इंजन दिया गया है, 30.64PS की पावर और 32.74Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Jawa 42 Bobber के फीचर्स

Jawa 42 वर्जन 2.1 पर चारों तरफ LED लाइटिंग, डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंटेशन और राउंड इंस्ट्रूमेंट कंसोल को कंट्रोल करने के लिए नए स्विचगियर दिए गए हैं। यहां तक कि बाइक की सिंगल सीट भी 2-स्टेप एडजस्टेबल है। इसके अलावा इसमें बार एंड मिरर्स, डुअल-चैनल ABS और 42 के वर्जन 2.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Jawa 42 Bobber की कीमत

इस बाइक को कंपनी ने तीन वेरिएंट के साथ देश के मार्केट में पेश किया है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में Jawa 42 Bobber के जेस्पर रेड वेरिएंट के बारे में बताएंगे। इस बाइक को कंपनी ने 2,09,187 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम किमत पर भारतीय बाजार में पेश किया है। इसकी ऑन रोड कीमत 2,38,129 रुपये है। अगर आपकी योजना इस बाइक को खरीदने की है तो आप इस पर मिल रहे फाइनेंस प्लान के बारे में भी जान सकते हैं।

Jawa 42 Bobber का फाइनेंस प्लान
कंपनी की बेहतरीन क्रूजर बाइक जावा 42 बॉबर के जेस्पर रेड वेरिएंट को खरीदने के लिए ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर की माने तो बैंक 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज पर 2,13,129 रुपये का लोन उपलब्ध करा देती है।

लोन के मिल जाने के बाद आपको 25 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। आपको बता दें कि जावा 42 बॉबर के जेस्पर रेड वेरिएंट पर बैंक 3 वर्ष यानी 36 महीनों के लिए लोन उपलब्ध कराती है। इस लोन को आप हर महीने 6,484 रुपये की मंथली ईएमआई देकर चुका सकते हैं।